फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Girl Kidnapping Case, Police registered Fir Against Bjp Mla Vinay Bihari and two Others

बिहार: भाजपा विधायक विनय बिहारी पर लड़की के अपहरण का आरोप, पत्नी पर भी कसा शिकंजा, मामला दर्ज

Sun, 13 Feb 2022 01:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Feb 2022 01:08 PM IST
सार

आरोपी विधायक विनय बिहारी के विरुद्ध IPC की धारा 366 और 120(B) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी और उनके एक संबंधी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Patna Girl Kidnapping Case, Police registered Fir Against Bjp Mla Vinay Bihari and two Others
भाजपा विधायक विनय बिहारी - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय बिहारी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर पटना की एक लड़की के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर पटना के अगमकुआं थाना में आईपीसी की धारा 366 और 120(B) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी और उनके एक संबंधी राजीव सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
अपहृत लड़की की मां रेखा कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 9 फरवरी को परीक्षा देने के लिए पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स गई थी फिर वापस नहीं आई। कुछ देर बाद लड़की की मां के मोबाइल नंबर पर फोन आया जिसमें उससे कहा गया कि वह इसी नंबर से भाजपा विधायक से बात कर ले। लड़की की मां के अनुसार उसने जब इस नंबर पर फोन लगाया तो विनय बिहारी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उनकी बेटी उनके साले राजीव सिंह के पास सुरक्षित है और अगर परिवार चाहे तो वह एसपी और डीएसपी के पास जा सकता है।
विज्ञापन


बेटी का अपहरण किसी साजिश के तहत
अपनी एफआईआर में लड़की की मां रेखा देवी ने कहा कि विधायक विनय बिहारी के कहने पर जब उन लोगों ने राजीव सिंह के परिवार से संपर्क किया तो उन्हें वहां कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनकी बेटी का अपहरण किसी साजिश के तहत किया गया है। अपहृत लड़की की मां ने थाने में विनय बिहारी, चंचला बिहारी और राजीव सिंह के खिलाफ पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed