फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Firing after dispute at birthday party, young man shot in stomach, injured's father makes allegations

Bihar News: ‘गौतम हमेशा मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देता था, आज गोली मार ही दी’, बोले घायल युवक के पिता

Sat, 18 Jan 2025 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:34 PM IST
सार

Patna News: जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी को लेकर पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गौतम कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Patna: Firing after dispute at birthday party, young man shot in stomach, injured's father makes allegations
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा स्थित आराध्य मैरेज हॉल में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बीच लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली एक युवक को लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

 
बात बढ़ने पर चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। आराध्य मैरेज हॉल में जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली समीर नामक युवक को लगी, जो पटना के परसा बाजार का रहने वाला है। गोली युवक के पेट में जाकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

 
पिस्तौल के मालिक की पहचान
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस पिस्तौल से गोली चलाई गई, वह गौतम कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। गौतम पटना के खैराटाली गांव का निवासी है। घायल युवक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गौतम हमेशा मेरे बेटे समीर को जान से मारने की धमकी देता था। यह एक साजिश के तहत किया गया हमला है। आज उसने मेरे बेटे को गोली मार ही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गौतम कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि घायल युवक को गोली लगने के बाद तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 
इलाके में तनाव और दहशत का माहौल
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जन्मदिन की खुशी अचानक गोलीबारी में बदलने से मौजूद लोग सहम गए। पुलिस लाइसेंसी हथियार के गलत इस्तेमाल और घटना की साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि घायल युवक के पिता ने स्पष्ट रूप से गौतम पर साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस अब आरोपी के लाइसेंसी हथियार और उसके पिछले विवादों को खंगाल रही है। साथ ही, घटनास्थल पर मौजूद अन्य गवाहों से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed