{"_id":"68cfb95faca09fadd20d6723","slug":"patna-digha-ganga-ghat-two-youths-missing-due-to-drowning-during-navratri-sdrf-searc-operation-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दीघा गंगा घाट पर नवरात्रि के लिए गंगा जल लेने गए दो युवक डूबकर लापता, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दीघा गंगा घाट पर नवरात्रि के लिए गंगा जल लेने गए दो युवक डूबकर लापता, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान
Sun, 21 Sep 2025 02:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:08 PM IST
सार
पटना के दीघा गंगा घाट पर नवरात्रि के लिए गंगा जल लेने गए दो युवक रविवार सुबह तेज धारा में बहकर डूब गए और लापता हो गए। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र की तैयारियों के बीच पटना के दीघा गंगा घाट पर रविवार सुबह दो युवक गंगा जल लेने के दौरान डूबकर लापता हो गए। दोनों युवक गंगा जल लेने के लिए मरीन ड्राइव स्थित घाट पर गए थे, जहां तेज धारा में बहकर वे पानी में लापता हो गए। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय बंटी कुमार और 28 वर्षीय सुमित कुमार अपने एक दोस्त के साथ नवरात्रि के लिए गंगाजल लेने गए थे। तीनों घाट के नीचे उतरे, लेकिन तेज धारा के कारण बंटी और सुमित गहरे पानी में बह गए, जबकि उनका दोस्त सुरक्षित रहा और उसने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: Bihar: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- चुनाव से पहले ही हार मान चुके विपक्षी नेता
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों युवक को खोजने के लिए गंगा नदी में सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि कई घंटों के प्रयास के बाद भी दोनों युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के परिवार ने बताया कि सुमित एलएनटी भागलपुर में काम करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ था, जबकि बंटी कुमार प्राइवेट नौकरी करता है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम युवक को ढूंढने में जुटी हुई है और तलाश जारी है।