फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Criminals looted Rs 2 lakh from a businessman who was going to deposit money in bank

Bihar: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे व्यापारी से दो लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने पीटकर किया घायल

Mon, 15 Apr 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

Patna: खुसरूपुर प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
 

विज्ञापन
Patna: Criminals looted Rs 2 lakh from a businessman who was going to deposit money in bank
घायल चाय पत्ती के व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर में बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे चाय पत्ती व्यापारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यापारी को पिस्तौल के बट से मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में व्यापारी को इलाज के लिए पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खुसरूपुर प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चक हुसैन गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद चाय पत्ती का व्यापार करते हैं। रामेश्वर प्रसाद अपनी दो दिन की कमाई का पैसा सोमवार को बैंक में जमा कराने के लिए एक थैले में रखकर जा रहे थे। जैसे ही वह ठाकुरबाड़ी के नजदीक पहुंचे कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी रामेश्वर प्रसाद के पास पहुंच गए। फिर हथियार के बल पर उनसे रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। इसके बाद रामेश्वर प्रसाद अपराधियों से भिड़ गए, काफी देर तक उनके बीच उठा-पटक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अपराधियों ने पिस्तौल निकाल कर रामेश्वर प्रसाद के सिर पर पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। इस हादसे में रामेश्वर प्रसाद के सर में गहरी चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गए। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए अपराधी नोटों से भरा थैला लेकर वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद उन लोगों ने इस घटना की सूचना खुसरूपुर थाना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में दो लाख रुपये की लूट की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed