{"_id":"662287312434c610350512ec","slug":"patna-crime-advocate-attacked-for-protesting-against-molestation-of-minor-daughter-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna Crime: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर अधिवक्ता पर हमला, मनचले ने धारदार हथियार से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna Crime: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर अधिवक्ता पर हमला, मनचले ने धारदार हथियार से किए वार
Fri, 19 Apr 2024 08:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 19 Apr 2024 08:31 PM IST
सार
अपनी नाबालिक बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले मनचले का विरोध करने पर अधिवक्ता की जमकर पिटाई। घायल अवस्था में अधिवक्ता को अस्पताल में कराया गया भर्ती। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
सुलतानगंज थाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी नाबालिक बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले युवक ने अधिवक्ता पिता पर हमला कर दिया। मामला शुक्रवार का है। मनचले ने व्यक्ति की तेज हथियार से जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत पटना सिटी के सुल्तानगंज थाने में की है। सुल्तानगंज थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुलतानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए अधिवक्ता ने बताया कि वह पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक उनकी 14 वर्ष की नाबालिक बेटी के साथ विद्यालय आते जाते छेड़छाड़ करता था। इस पर अधिवक्ता ने युवक के परिजनों को बुलाकर इसकी शिकायत की। इसके बावजूद युवक की बदमाशी दिन प्रतिदिन बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की है, जब अधिवक्ता अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में वह युवक गली के मोड़ के नजदीक खड़ा अधिवक्ता का इंतजार कर रहा था। जैसे ही अधिवक्ता गली के मोड़ के नजदीक पहुंचे युवक ने तेज हथियार से अचानक उन पर वार कर दिया। खुद को संभाल पाते इस बीच युवक ने कई बार उन पर वार किया। हमले में वो बुरी तरह घायल हो गए। इस बीच वह युवक वहां से फरार हो गया।
अधिवक्ता ने इसकी सूचना सुल्तानगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सुलतानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि अधिवक्ता घटना की लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।