{"_id":"68db82d510cbb3ecd5059980","slug":"patna-cm-nitish-kumar-pooja-sheetla-mata-badi-patandevi-chhoti-patandevi-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महाअष्टमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की शीतला माता और पटनदेवी माता की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महाअष्टमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की शीतला माता और पटनदेवी माता की पूजा-अर्चना
Tue, 30 Sep 2025 12:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:42 PM IST
सार
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिरों में भी विधिवत पूजा की।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां शीतला देवी, मां बड़ी पटनदेवी और मां छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित बड़ी देवी जी और दलहट्टा देवी जी जाकर भी मां भगवती दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।