फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: A massive fire broke out in house due to heat of heater; goods worth lakhs burnt

Bihar News: हीटर के ताप से घर में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जला, घर में सो रहे दो बच्चे बाल-बाल बचे

Sat, 03 Feb 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Feb 2024 04:20 PM IST
सार

Patna Hindi News: पीड़ित सैफ रहमान ने बताया कि जैसे ही वह शौचालय से बाहर निकले तो आग की लपट देखीं। फिर तुरंत ही उन्होंने कमरे में सो रहे दोनों बच्चों को जल्दबाजी में बाहर निकाला। इसके बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाना और अग्निशमन दस्ते को दी।

विज्ञापन
Patna: A massive fire broke out in house due to heat of heater; goods worth lakhs burnt
घटनास्थल पर आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीपुर में शनिवार की सुबह हीटर के ताप से घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट इतनी तेज हो गई कि कमरा और बरामदे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर में लगे टीवी, एसी सहित लगभग आठ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस दौरान कमरे में सो रहे दो नाबालिग बच्चों को परिवार के लोगों ने किसी तरह आग से बचाकर बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद गर्दनीबाग थाना पुलिस और अग्निशमन दस्ते की दो गाड़ी मौके पर पहुंचीं। फिर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर, घटना की पुष्टि करते हुए अग्निशमन दस्ते के पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ते ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अलीपुर B-15 में सैफ रहमान अपने परिवार और बच्चों के साथ रहते हैं। सैफ रहमान शेयर/स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते हैं। घटना के वक्त शनिवार की सुबह वह अपने कमरे में हीटर जलाकर शौचालय गए थे। सैफ रहमान ने बताया कि इसी दौरान हीटर वाइब्रेट करते हुए सोफा सेट पर गिर गया। फिर हीटर के ताप से सोफा सेट में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ ने बताया कि जैसे ही वह शौचालय से बाहर निकले तो आग की लपट देखीं। फिर तुरंत ही उन्होंने कमरे में सो रहे दोनों बच्चों को जल्दबाजी में बाहर निकाला। इसके बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाना और अग्निशमन दस्ते को दी। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर अग्निशमन दस्ते की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस बीच घर में रखे गए लगभग आठ लाख की कीमत के सामान जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed