फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One dead, two injured in road accident in Patna's Bihta

Bihar News: ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की हुई मौत, दो युवक की हालत बनी गंभीर

Fri, 13 Feb 2026 07:16 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 07:16 PM IST
सार

पटना के बिहटा में एनएच-30 पर तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय बृजेश कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की।

विज्ञापन
One dead, two injured in road accident in Patna's Bihta
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर हाई स्कूल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के माधोपुर फातमा गांव निवासी सत्य राय के 21 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार अपने गांव के दो साथियों बिट्टू कुमार और सचिन कुमार के साथ बाइक से बिहटा की ओर जा रहे थे। आनंदपुर हाई स्कूल के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से टकरा गई।

विज्ञापन


पढ़ें: जमुई में 14-15 फरवरी को ‘माटी का बल दंगल’, उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन; श्रेयसी सिंह भी रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बृजेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिहटा ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed