फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   one arristed in Patna

Bihar Crime: पटना के दीघा में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला; आरोपी हुआ गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 08:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 08:52 PM IST
सार

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर घर में घुसकर गोली चलाने का प्रयास किया गया। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
one arristed in Patna
पटना के दीघा में युवक पर गोलीबारी

विस्तार

पटना की दीघा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। कुर्जी मोड़ के नजदीक लोयला स्कूल के सामने एक अपराधी ने घर में घुसकर युवक शंभू कुमार पर गोली चला दी। हालांकि फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे अपराधी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन

रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था और उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उसने घर में घुसकर शंभू कुमार पर हत्या की नीयत से गोली चलाई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मदद

आसपास के लोगों ने बताया कि शंभू कुमार से पिछले वर्ष अपराधियों द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी नहीं देने के कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया।

हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया गया है। दीघा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर घर में घुसकर गोली चलाने का प्रयास किया गया। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed