फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nitish kumar fulfill his poll promise says vaccination will be absolutely free in entire state including private hospitals state govt

बिहार: जन्मदिन पर नीतीश ने पूरा किया चुनावी वादा, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मिलेगी वैक्सीन

Mon, 01 Mar 2021 12:37 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 01 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar fulfill his poll promise says vaccination will be absolutely free in entire state including private hospitals state govt
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को मुफ्त कोरोना वायरस वैक्सीन देने का वादा किया था, अब वे इसे अमल में लाने की तैयारी में हैं। बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य सरकार एक मार्च यानी आज से निजी अस्पतालों में लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन का पूरा खर्च उठाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में रविवार को हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया कि निजी अस्पतालों में भी कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी।

विज्ञापन


आज से टीकाकरण के दूसरे चरण में देश के निजी अस्पतालों में 60 साल से ज्यादा और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 साल के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रत्येक डोज की कीमत अधिकतम 250 रुपये रखी है। बिहार में लोगों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना है। चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो बिहार के हर नागरिक को मुफ्त में कोरोना का टीका दिया जाएगा।

विज्ञापन

 



इसे ही आगे बढ़ाते हुए सरकार गठन के बाद नीतीश कैबिनेट ने राज्य के प्रत्येक नागरिक को मुक्त कोविड-19 वैक्सीन दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसी के तहत सरकार बिहार में सभी को मुफ्त में वैक्सीन दे रही है। 

 

 



नीतीश भी लगवाएंगे कोरोना का टीका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेंगे। मुख्यमंत्री  सोमवार को दोपहर एक बजे आईजीआईएमएस अस्पताल जाएंगे जहां पर टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही वे खुद भी टीका लगवाएंगे। बता दें कि आज नीतीश कुमार का जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को ये बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम मोदी ने लगाया कोरोना का टीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। उन्होंने कोवैक्सीन की पहली डोज ली। वे खुद सुबह-सुबह एम्स अस्पताल पहुंचे और कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लगाने और भारत को कोविड-19 से मुक्त कराने के लिए साथ आने आने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed