{"_id":"60450c388ebc3ee64a355a75","slug":"nitish-distenced-himself-says-ask-giriraj-singh-if-using-the-word-beat-up-is-justifiable","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने किया किनारा : गिरिराज सिंह के बयान पर बोले- उन्हीं से पूछें कि मारने की बात कहना उचित है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश ने किया किनारा : गिरिराज सिंह के बयान पर बोले- उन्हीं से पूछें कि मारने की बात कहना उचित है?
Sun, 07 Mar 2021 10:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि आप उन्हीं से पूछिए कि क्या 'मारने की बात' कहना उचित है?
बता दें गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में कृषकों को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कृषक प्रशिक्षण समारोह में कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी किसानों की बात व शिकायतें नहीं सुनते हैं उन्हें बेंत से मारिए। हम उनसे न तो नाजायज काम करने को कहते हैं और न ही हम उनके नाजायज काम बर्दाश्त करेंगे। किसी अधिकारी ने नाजायज काम का नंगा नृत्य किया तो उसे सहन नहीं करेंगे।
सिंह शनिवार को बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री सिंह मंच पर बैठे थे तभी श्रोताओं में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे अधिकारियों द्वारा कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की। सिंह को कुछ लोगों ने शिकायतें भी सौंपी।

You should ask him if using the word 'beat up' is justifiable: Bihar Chief Minister Nitish Kumar on Union Minister Giriraj Singh's remark in Begusarai yesterday https://t.co/Z4wv2LSQAn pic.twitter.com/xwmL3dIapg
— ANI (@ANI) March 7, 2021