{"_id":"69ad6c63efce9bf072060839","slug":"nishant-kumar-joined-jdu-party-worship-mahavir-temple-and-shrine-patna-bihar-news-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nishant Kumar : जदयू में सदस्यता ग्रहण करते ही पहुंचे महावीर मंदिर, मजार पर भी चढ़ाया चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nishant Kumar : जदयू में सदस्यता ग्रहण करते ही पहुंचे महावीर मंदिर, मजार पर भी चढ़ाया चादर
Sun, 08 Mar 2026 06:02 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:02 PM IST
सार
Nishant Kumar : आज निशांत कुमार का जदयू के कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की, लेकिन वहां से निकलने के बाद वह
महावीर मंदिर और फिर मजार पर गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिता के नक्शे कदम पर चलूंगा।
विज्ञापन
निशांत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार आज जदयू में शामिल हुए। फिर वह सीएम हाउस पहुंचे और अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिठाई भी खिलाई और उनसे आशीर्वाद भी लिया। फिर वह महावीर मंदिर पहुंचे। पूजा कर बाहर निकले तो फिर कहा कि हाई कोर्ट के पास स्थित मजार के पास चलिए। आदेश मिलते ही काफिला मजार की ओर बढ़ गया और फिर वह मजार पर पहुंचे। मजार पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इरशाद उल्लाह भी वहां मौजूद थे। इस मौके पर निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता जी भी सभी धर्मों को साथ लेकर चलते थे और मेरी भी कोशिश रहेगी कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलूं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Nishant Kumar: नीतीश कुमार पर अब रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना; किस बात पर कहा- कथनी-करनी का अंतर देखें?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार महावीर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद मैं भगवान से आशीर्वाद लेने महावीर मंदिर पहुंचा हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम सब जदयू एक परिवार की तरह रहे हैं। हम आम जनता का विश्वास हासिल करें। इस दौरान निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि पिताजी ने अब तक जो काम किया, उसे मैं आगे भी जारी रखूंगा। बस मुझ पर जनता का प्रेम और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे। निशांत कुमार ने कहा कि पिता जी ने बिहार की सेवा की और मैं भी आगे जनता की सेवा करता रहूँगा। निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन