{"_id":"63126d474f5910774f2420f8","slug":"nia-conducts-searches-in-bihar-in-maoist-recruitment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: माओवादी भर्ती मामले में एनआईए ने बिहार में छह ठिकानों पर मारा छापा, आपत्तिजनक सामग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: माओवादी भर्ती मामले में एनआईए ने बिहार में छह ठिकानों पर मारा छापा, आपत्तिजनक सामग्री जब्त
Sat, 03 Sep 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:23 AM IST
सार
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि कामरूप, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराइदेव और शिवसागर में तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, हथियार के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और साहित्य जब्त किया गया।
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्र जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को माओवादियों की भर्ती और वसूली मामले में बिहार में कई जगह छापा मारा। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि औरंगाबाद, गया, रोहतास और पटना जिले में आरोपियों और संदिग्धों के आधा दर्जन ठिकानों पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
यह मामला शुरू में रोहतास पुलिस ने 12 अप्रैल को दर्ज किया था। बाद में एनआईए ने 26 अप्रैल को दोबारा एफआईआर दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि तलाशी में डिजिटल उपकरणों और दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
उल्फा के ठिकानों पर तलाशी में हथियार बरामद
एनआईए ने शुक्रवार को प्रतिबंधित उग्रवादी समूह यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) की गतिविधियों और युवाओं की भर्ती से जुड़े मामले में असम के सात जिलों में 16 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि कामरूप, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराइदेव और शिवसागर में तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, हथियार के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और साहित्य जब्त किया गया।
विज्ञापन