फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newly married women dies under suspicious circumstances in Patna

Bihar: बेउर में 2 महीने की शादी की नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत, परिजनों ने ससुराल पर लगाया ये आरोप

Wed, 04 Feb 2026 10:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:41 PM IST
सार

पटना के बेउर में दो महीने पहले शादी हुई नवविवाहित युवती निशा कुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। परिजनों ने ससुराल पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ससुराल के कई लोगों से पूछताछ शुरू की है। एफएसएल टीम द्वारा तकनीकी जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
Newly married women dies under suspicious circumstances in Patna
पटना में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विस्तार

पटना के बेउर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान निशा कुमारी के रूप में हुई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या दहेज के लिए की गई और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने ससुराल के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवती अपने कमरे में बंद होकर मृत पाई गई थी। तकनीकी जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या मांग की जा रही थी?

पीड़ित युवती के पिता भोला राय ने बताया कि वह मूल रूप से राघोपुर के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर 2025 को उनकी बेटी निशा कुमारी (20 वर्ष) की शादी गर्दनीबाग के संतोष कुमार (24 वर्ष) से धूमधाम से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के समय उनके दामाद को उपहार स्वरूप लगभग 8 लाख रुपए नगद, सोने की चेन और ढाई लाख रुपये से अधिक का सामान दिया गया था। इसके अलावा, संतोष कुमार द्वारा बार-बार अतिरिक्त गाड़ी की मांग की जा रही थी।

भोला राय ने कहा कि बुधवार को उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed