{"_id":"6758658267d5dcd23f08d153","slug":"nalanda-son-turns-out-to-be-murderer-of-parents-bodies-burnt-to-hide-identity-mobile-games-gambling-addiction-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटा ही निकला माता-पिता का हत्यारा, पहचान छिपाने के लिए शवों को जलाया; इस वजह से अंजाम दिया हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटा ही निकला माता-पिता का हत्यारा, पहचान छिपाने के लिए शवों को जलाया; इस वजह से अंजाम दिया हत्याकांड
Tue, 10 Dec 2024 09:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:30 PM IST
सार
Nalanda News: डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी हरकत को छिपाने के लिए गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन तकनीकी जांच और सबूतों से उसकी साजिश बेनकाब हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के दोगी गांव में पति-पत्नी की अर्धजली लाश मिलने की सनसनीखेज घटना ने करीब एक महीने बाद नया मोड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला कि यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके बेटे विपिन कुमार ने की थी। आरोपी ने पैसे के लिए माता-पिता को मौत के घाट उतारा और उनकी पहचान मिटाने के लिए शवों को जला दिया।
विज्ञापन
घर में मिले थे अधजले शव
जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर की सुबह दोगी गांव में दंपती विजय महतो और कांति देवी के अर्धजले शव उनके घर से बरामद हुए। शुरुआती जांच में करंट लगने से मौत की बात कही गई, लेकिन गहन जांच में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया।
विज्ञापन
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी विपिन कुमार बी. फार्मा का छात्र है। वह मोबाइल गेम्स और जुआ खेलने की लत का शिकार था। वह अक्सर अपने माता-पिता से पैसे मांगता था, जो उसके माता-पिता के लिए परेशानी का कारण बन गया था।
विज्ञापन
हत्या की साजिश और अंजाम
जांच में सामने आया कि विपिन ने पहले अपने माता-पिता को दवा और इंजेक्शन देकर मारा। इसके बाद उनके शवों को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की। हत्या के बाद उसने यह दिखाने की कोशिश की कि मौत करंट लगने की वजह से हुई है। शवों की पहचान छिपाने के लिए आग लगाई गई थी।
हत्या का कारण
पुलिस ने बताया कि विपिन कुमार जुए और मोबाइल गेम्स के लिए पैसे मांगता था। वह ग्रामीणों से दो-तीन लाख रुपये उधार लेकर जुए में हार गया था। माता-पिता उसके इस व्यवहार का विरोध करते थे, जिससे घर में अक्सर झगड़े होते थे। हत्या के बाद भी आरोपी ने पुलिस में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई, जिससे उसकी संलिप्तता का शक गहराया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 19 नवंबर को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद मामला सुलझ गया। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी हरकत को छिपाने के लिए गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन तकनीकी जांच और सबूतों से उसकी साजिश बेनकाब हो गई।
ग्रामीणों में आक्रोश और सवाल
घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विपिन कुमार की जुए की लत और माता-पिता से लगातार पैसे मांगने की बात सभी जानते थे। इस घटना ने समाज में नैतिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।