फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: RJD Leader Shakti Singh Yadav said in Dahi-Chudha feast JDU is not a party, but a gang of 3-4 people

Bihar: ‘JDU पार्टी नहीं, तीन-चार लोगों का गैंग’, RJD प्रवक्ता ने दही-चूड़ा भोज में CM नीतीश को यह क्या कह दिया

Fri, 17 Jan 2025 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:37 PM IST
सार

Nalanda News: राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में हैं। जनता को यह जानने का हक है कि उनके स्वास्थ्य की सही स्थिति क्या है। उनका स्वास्थ्य बुलेटिन सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Nalanda: RJD Leader Shakti Singh Yadav said in Dahi-Chudha feast JDU is not a party, but a gang of 3-4 people
दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए सैकड़ों राजद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शुक्रवार को हिलसा विधानसभा क्षेत्र में दही-चूड़ा भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश देना था। भोज में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजद कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन

 
समरसता का संदेश और जनता से जुड़ाव
शक्ति सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर हमने लोगों के बीच अपनत्व और समरसता का संदेश देने का प्रयास किया है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, जहां हर वर्ग और समुदाय एक साथ मिलकर इस आयोजन का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन



 
‘जदयू तीन-चार लोगों का गैंग है’
राजद प्रवक्ता ने जदयू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी अब तीन-चार लोगों का गैंग बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में हैं। जनता को यह जानने का हक है कि उनके स्वास्थ्य की सही स्थिति क्या है। उनका स्वास्थ्य बुलेटिन सार्वजनिक किया जाना चाहिए। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को ऐसी स्थिति में पहुंचाने वाले लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके खाने-पीने में कोई मिलावट की गई है? क्या उनके ब्लड सैंपल की जांच होनी चाहिए? ये सवाल जनता के बीच गंभीर चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
गुरुवार शाम निजी स्कूल के प्राचार्य को गोली मारे जाने की घटना का जिक्र करते हुए राजद प्रवक्ता ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। अपराधियों का शिकंजा इतना कस गया है कि कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। सुबह घर से निकलने वाले व्यक्ति की शाम तक सुरक्षित वापसी पर संशय रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और यह साबित करता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

 
दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता
इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे क्षेत्र में राजद की पकड़ और शक्ति सिंह यादव की लोकप्रियता का संकेत मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed