{"_id":"6972211afa1e8cfbe808644f","slug":"nalanda-news-woman-allegedly-poisoned-to-death-in-a-land-dispute-patna-news-c-1-1-noi1243-3869726-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन विवाद में विवाहिता की जहर देकर हत्या,पति चेन्नई में करता है मजदूरी, गोतिया पर लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन विवाद में विवाहिता की जहर देकर हत्या,पति चेन्नई में करता है मजदूरी, गोतिया पर लगा आरोप
Thu, 22 Jan 2026 07:10 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:10 PM IST
सार
Bihar News: नालंदा जिले के बहेड़ा गांव में एक विवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने उसके गोतिया पर हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं बोली है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
विस्तार
नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विवाहिता की जहर देकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बहेड़ा गांव निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ससुराल में रह रही थी नेहा
बेटी की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही नेहा ससुराल में ही रह रही थी। उसका पति टुनटुन यादव चेन्नई में मजदूरी करता है। नेहा की शादी वर्ष 2022 में हुई थी और उसका एक पुत्र है।
विज्ञापन
गोतिया से विवाद के बाद जहर पिलाने का आरोप
मृतका के मौसा बलिराम यादव ने बताया कि गोतिया में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। चार भाइयों के बीच करीब चार से पांच बीघा खेत को लेकर खटास थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गुरुवार की भोर में ससुराल पक्ष की महिलाओं से नेहा का झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीवान को सीएम नीतीश ने दिया 202 करोड़ का सौगात, अधिकारियों को दिया जल्द काम पूरा करने का टॉस्क
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेहा कुमारी का मायका इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जोगीबीघा में है। घटना की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग बहेड़ा पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया घरेलू कलह में कीटनाशक दवा खाकर मौत की बात सामने आ रही है।