फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Trainee sub-inspector's father dies, daughter injured after being hit by a sand laden tractor

Bihar News: सड़क हादसे में प्रशिक्षु दारोगा के पिता की मौत, बालू लदे ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर; बेटी घायल

Sun, 09 Feb 2025 09:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 09:46 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nalanda News: Trainee sub-inspector's father dies, daughter injured after being hit by a sand laden tractor
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रशिक्षु दारोगा (PSI) के पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रविवार को राजगीर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के पास हुआ, जब बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में पटना जिला के जक्कनपुर थाना क्षेत्र, संजय नगर रोड निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी जूही कुमारी, जो राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर (PSI) हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

 
घूमने निकले थे पिता-पुत्री
जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र प्रसाद अपनी बेटी जूही कुमारी से मिलने पटना से राजगीर पहुंचे थे। जूही अपने पिता को राजगीर घुमाने के लिए बाइक से सफारी पार्क की ओर जा रही थीं। लेकिन जयप्रकाश उद्यान के पास अचानक पीछे से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने सुरेंद्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी बेटी का इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
ट्रैक्टर का टायर फटने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के टर्निंग पॉइंट पर पहुंचते ही उसका टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को टक्कर मार बैठा। राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘अवैध बालू लोड ट्रैक्टरों की रफ्तार पर लगे लगाम’
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि राजगीर क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की अनियंत्रित रफ्तार पर रोक लगाई जाए, क्योंकि यह कई दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed