फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Medical representative died in road accident, truck hits bike from behind; colleague injured

Bihar News: सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत, ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर; सहकर्मी घायल

Tue, 25 Feb 2025 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Feb 2025 09:26 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nalanda News: Medical representative died in road accident, truck hits bike from behind; colleague injured
मृतक अभिषेक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नालंदा में सड़क हादसे में मंगलवार को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना चंडी थाना क्षेत्र के गौरागढ़ के पास की है। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव निवासी सत्येंद्र शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार (25) के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में मोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर सहकर्मी ने बताया कि अभिषेक कुमार अपने सहयोगी मोनू कुमार के साथ बिहार शरीफ से चंडी काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी बीच गौढापर के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, युवक अलकेम लेबोरेट्री नामक कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पद पर काम करता था। घटना की जानकारी सहकर्मियों को मिलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, परिजनों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed