फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Married woman's body found hanging in suspicious condition; Murder alleged, illegal relationship

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; अवैध संबंध का ऐसा एंगल सामने आया, जानें मामला

Tue, 31 Dec 2024 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 31 Dec 2024 03:29 PM IST
सार

Nalanda News: हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पति लक्ष्मण चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Nalanda News: Married woman's body found hanging in suspicious condition; Murder alleged, illegal relationship
मृतका कलामती देवी तथा शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना ब्लॉक कॉलोनी की है, जहां मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि
मृतका की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के धुपतपुर गांव निवासी इंद्रदेव चौधरी की 35 वर्षीय बेटी कलामती देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी 2009 में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के देउरा गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी से हुई थी। दंपति का एक 10 वर्षीय बेटा भी है।
विज्ञापन

 
अवैध संबंध और विवाद का आरोप
मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले लक्ष्मण चौधरी का अवैध संबंध झाड़ू-पोछा करने वाली एक महिला पूनम देवी से हो गया था। कलामती इस संबंध का विरोध करती थी, लेकिन लक्ष्मण इसे नजरअंदाज करता था। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से लक्ष्मण ने कलामती की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शव फंदे से लटका मिला
मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और देखा कि कलामती का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पति लक्ष्मण चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 
परिजनों का आक्रोश और न्याय की मांग
वहीं, मृतका की बहन सीमा देवी ने कहा कि उनकी बहन की हत्या करके उसे फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। हिलसा ब्लॉक कॉलोनी में इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं और पुलिस की जांच पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed