{"_id":"6986e98ed0d569494a055ac9","slug":"nalanda-news-in-nalanda-two-cousins-riding-a-scooter-were-crushed-by-an-unknown-vehicle-patna-news-c-1-1-noi1243-3924870-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक किशोर की हुई मौत; मौसेरा भाई हुआ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक किशोर की हुई मौत; मौसेरा भाई हुआ जख्मी
Sat, 07 Feb 2026 03:54 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 03:54 PM IST
सार
Bihar: लव अपने परिवार के साथ शुक्रवार को मौसा (जितेंद्र कुमार) के घर अयोध्या नगर सत्यनारायण स्वामी की पूजा में शामिल होने के लिए आया था। शनिवार की सुबह लव अपने मौसेरे भाई आयुष राज के साथ स्कूटी से घूमने के लिए निकला था।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में बिहार शरीफ-राजगीर फोरलेन पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके साथ एक अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक पुल के पास की है। मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के रहने वाले विकास कुमार के बेटे (15) लव कुमार के रूप में की गई है। जबकि इस घटना में लव कुमार का मौसेरा भाई दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर का रहने वाला जितेंद्र कुमार का बेटा (14) आयुष राज गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लव अपने परिवार के साथ शुक्रवार को मौसा (जितेंद्र कुमार) के घर अयोध्या नगर सत्यनारायण स्वामी की पूजा में शामिल होने के लिए आया था। शनिवार की सुबह लव अपने मौसेरे भाई आयुष राज के साथ स्कूटी से घूमने के लिए निकला था, इसी बीच दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आयुष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लव दो भाइयों में छोटा था और नौवीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था। सड़क हादसे में मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जहां शव को देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
पढ़ें; मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात: कनपटी पर गोली लगी युवक का शव मिला, पास में पिस्टल और बाइक भी बरामद; जांच जारी
विज्ञापन
वहीं इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह घटना हुई है। ट्रैफिक थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।