फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda news In Nalanda, miscreants shot 2 people including a Sarpanch

Bihar News: रिश्तेदार से विवाद पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Thu, 15 May 2025 10:55 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 10:55 AM IST
सार

बुधवार की रात नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गांव के सरपंच को भी गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Nalanda news In Nalanda, miscreants shot 2 people including a Sarpanch
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में बुधवार रात गोलियों की आवाज से गांव दहल उठा। इस गोलीबारी में गांव के एक युवक विनीत सिंह (40 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि गांव के सरपंच शंभू सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन


क्या हुआ था?

मृतक के बेटे मनीष कुमार ने बताया कि उनके घर में सतनारायण भगवान की पूजा हो रही थी। उसी दौरान उनके बहनोई अभिमन्यु सिंह पूजा में शामिल होने आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही चंदन, नीतीश और प्रहलाद ने शराब पीकर उन्हें गालियां दीं। अभिमन्यु सिंह जब घर पहुंचे और घटना बताई, तो विनीत सिंह और अन्य लोग उन युवकों से पूछने गए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। तभी अचानक बदमाश हथियार लेकर आ गए और गोलियां चलाने लगे। पूजा से उठकर जब विनीत सिंह घर से बाहर निकले, तो पीछे से अरुण सिंह और उसके साथियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पीठ और दाहिने हाथ में लगी। वहीं, सरपंच शंभू सिंह को भी सीने में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। मनीष ने बताया कि घटना में करीब 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। गांव में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतक विनीत सिंह के परिवार वालों ने बताया कि जब गांव में मारपीट और गोलीबारी शुरू हुई, तब तुरंत दीपनगर थाना को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब यह बात डीएसपी तक पहुंची, तब जाकर पुलिस पहुंची, लेकिन इसमें 2 घंटे से ज्यादा देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस देरी के दौरान परिवार के कुछ और लोगों को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनके सिर फट गए और वे घायल हो गए। परिवार ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है, तभी इतने बड़े हमले को अंजाम दिया जा सका।

मुख्य आरोपी रेत और साइबर फ्रॉड में शामिल

परिवार ने बताया कि इस घटना के पीछे अरुण सिंह और गौरी शंकर मुख्य आरोपी हैं। ये लोग अवैध रूप से रेत और मिट्टी की खुदाई का काम करते हैं। इसके अलावा गांव में साइबर फ्रॉड का काम भी इन्हीं के इशारे पर होता है।
 

यह भी पढ़ें: बहस के बाद युवक को किया छलनी, राजद विधायक सरकार पर भड़के


हमले का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि अरुण सिंह के घर की तरफ से कुछ लोग विनीत सिंह के घर की ओर पत्थरबाजी और फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो में बदमाश लाठी-डंडे से लैस होकर विनीत सिंह के घर के पास पहुंचते हैं और वहां जमकर मारपीट करते हैं।



डीएसपी ने कही ये बात

डीएसपी ने बताया कि मृतक विनीत सिंह के घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा चल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अरुण सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अरुण सिंह और उनके साथियों ने गुस्से में आकर गोलीबारी और मारपीट की। इस घटना में विनीत सिंह की मौत हो गई और गांव के सरपंच शंभू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शंभू सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को पकड़ कर हिरासत में लिया गया है। साथ ही एसपी ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई है जो सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और घटनास्थल से खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। गांव में दोबारा हिंसा न हो इसके लिए सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed