फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Harnaut's sanitation workers went on strike, supervisor accused of assault

Patna News: सुपरवाइजर की मनमानी पर बवाल, सफाईकर्मी हड़ताल पर, महिला कर्मियों से मारपीट का आरोप

Fri, 01 Aug 2025 02:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 02:40 PM IST
सार

नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में शुक्रवार को सफाईकर्मियों और सुपरवाइजर के बीच विवाद तब गहरा गया जब मोबाइल जमा करने के आदेश का विरोध करने पर कथित रूप से कर्मियों के साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
Nalanda news Harnaut's sanitation workers went on strike, supervisor accused of assault
सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में शुक्रवार को सुपरवाइजर द्वारा सफाईकर्मियों से मोबाइल जमा करवाने के निर्देश ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। आदेश का विरोध करने पर सफाईकर्मियों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई, जिसके बाद दर्जनों कर्मी हड़ताल पर चले गए। इस घटना से न केवल नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है, बल्कि कर्मचारियों की गरिमा और अधिकारों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय में दैनिक कार्य के लिए आवश्यक सामग्री लेने पहुंचे, तो सुपरवाइजर बंटी कुमार ने सभी कर्मियों को मोबाइल फोन जमा करने का निर्देश दिया। अचानक आए इस आदेश का कर्मियों ने विरोध किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि सुपरवाइजर और उसके समर्थकों ने विरोध कर रहे कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस मारपीट में कई सफाईकर्मी घायल हो गए, जिनमें महिला कर्मी भी शामिल हैं। घायल कर्मियों ने काम बंद कर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया और फिर हरनौत थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में सुपरवाइजर बंटी कुमार के साथ-साथ बबलू यादव, जामुन यादव, छोटू यादव, रोशन कुमार और बाबू ठाकुर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की


घटना में महिला कर्मियों के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता आशा कुमारी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ा हो। “हमेशा धमकी और दबाव झेलते हैं, पहले भी शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन मिला,” उन्होंने कहा। शुक्रवार की घटना ने सभी सीमाएं लांघ दीं।

कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से कार्यस्थल पर शोषण और दुर्व्यवहार का सामना कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घायल कर्मी त्रिदेव कुमार ने कहा कि कई सफाईकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। हड़ताल पर गए कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपी सुपरवाइजर और प्रबंधक को निलंबित नहीं किया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे। एक कर्मी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “हम मार खाएं या शहर को साफ करें? सम्मान नहीं मिलेगा तो काम कैसे होगा?” इस पूरे मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है। वहीं, हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed