फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Father and son died in a road accident, they were returning to the village with cattle

Bihar News: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी; घर लौट रहे थे दोनों, ट्रैक्टर ने दोनों को मारी टक्कर

Wed, 16 Apr 2025 10:43 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 10:43 AM IST
सार

Nalanda News: घर में दो-दो मौत के बाद कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज सुबह जब दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो गांव सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन
Nalanda news Father and son died in a road accident, they were returning to the village with cattle
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नालंदा में भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। दोनों मवेशी लेकर घर लौट रहे थे। बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनार-सकसोहरा मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। मरने वालों की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी स्वर्गीय रामानंद पांडे के पुत्र बृजेश पांडेय (75) एवं ब्रजेश पांडे की पुत्र राजेश कुमार पांडेय (40) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मवेशी लेकर लौट रहे थे गांव
परिजन ने बताया कि मंगलवार देर रात पिता-पुत्र मवेशी लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच बिन्द चौक से 500 मीटर दक्षिण एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने पीछे से राजेश कुमार को टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश कुमार पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। जब ब्रजेश पांडे ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ट्रैक्टर लेकर तेज गति से भागने लगा। जिसके कारण झटके से बुजुर्ग भी घायल हो गए। जख्मी हालत में बुजुर्ग को बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर जाने के दौरान ब्रजेश पांडेय की भी मौत हो गई। सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव से पिता-पुत्र भैंस के बच्चे को खरीद कर लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ उठी बाप-बेटे की अर्थी
हादसे की खबर जैसे ही घरवालों को मिली परिजन मौके पर पहुंचे, इसके बाद शव को देख चीख-पुकार मच गई। बाप-बेटे की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। दोनों की अर्थी एक साथ बुधवार को गांव से निकली। इसमें में बिन्द थानाध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस हादसे में राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ब्रजेश पांडे की मौत इलाज के क्रम में हो गई। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एवं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल, इन जिलों के सिविल सर्जन का भी तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed