फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Transfer in Health Department: Transfer of Civil Surgeons of 3 districts: Superintendent, Doctor

Bihar News: नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल, इन जिलों के सिविल सर्जन का भी तबादला

Wed, 16 Apr 2025 08:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

Health Department: स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार स्वास्थ्य सेवा, बिहार दंत चिकित्सक सेवा, बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा और आयुष प्रक्षेत्र के कई डॉक्टरों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Transfer in Health Department: Transfer of Civil Surgeons of 3 districts: Superintendent, Doctor
मंत्री मंडल पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 334 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया है। इसमें तीन जिलों के सिविल सर्जन समेत 65 चिकित्सा पदाधिकारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार,  डॉ. विनोद कुमार चौधरी को नवादा, डॉ. दीपक कुमार को शिवहर और डॉ. राजकुमार चौधरी को किशनगंज का सिविल सर्जन बनाया गया है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा को बनाया गया है। यह स्थानांतरण अगले आदेश तक के लिए किया गया है।

विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र चौधरी स्वास्थ्य विभाग में अपर निदेशक बने

  • डॉ. नीता अग्रवाल, जो पहले नवादा में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब स्वास्थ्य विभाग, पटना में अपर निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • विज्ञापन
  • डॉ. देवदास चौधरी, जो शिवहर में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी थे, अब मुंगेर में क्षेत्रीय उप निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डॉ. राजेंद्र चौधरी, अधीक्षक, संक्रामक रोग अस्पताल, अगमकुआं, पटना, को स्वास्थ्य विभाग, पटना में अपर निदेशक बनाया गया है।
  • डॉ. राज कुमार चौधरी, सह प्राध्यापक, ई.एन.टी. विभाग, अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, गया, को किशनगंज में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

जानिए, स्वास्थ्य विभाग ने क्या निर्देश दिया  
अधिसूचना में सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने नए पदस्थापन स्थान पर तुरंत योगदान करें। सभी संबंधित असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी/नियंत्री पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि यदि चिकित्सकों का पदस्थापन अतिरेक हो जाता है, तो उन्हें तत्काल मुख्यालय (स्वास्थ्य विभाग) में योगदान करने की व्यवस्था करें।

पशुपति पारस को फिर झटका, कांग्रेस ने बता दिया- महागठबंधन में कितने दल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed