{"_id":"65fa97341cd28dd9fd0f66e2","slug":"nalanda-news-farmer-who-went-to-barn-to-guard-crops-at-night-died-due-to-lightning-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रात को फसल की रखवाली करने खलिहान गया किसान, सुबह नहीं लौटा; वज्रपात की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रात को फसल की रखवाली करने खलिहान गया किसान, सुबह नहीं लौटा; वज्रपात की चपेट में आने से मौत
Wed, 20 Mar 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:28 PM IST
सार
Nalanda Hindi News: नूरसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ठनका गिरने से मौत की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक किसान शिवकुमार यादल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के नालंदा में वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ की मंगलवार की रात मौत हो गई। मामले का खुलासा बुधवार की सुबह हुआ। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गांव की है। मृतक की पहचान छतरपुर गांव निवासी दिवंगत राम लखन यादव के बेटे शिव कुमार यादव (45) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की शाम हुई बारिश के बीच शिवकुमार यादव खलिहान में बारिश के पानी से धान की सूखी फसल को बचाने के लिए गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे, सुबह जब मवेशी को दालान से बाहर निकालने के लिए खोजबीन की गई तो उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका। जब खलिहान जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े हुए थे।
विज्ञापन
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि धान की फसल बचाने के दौरान बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से शिवकुमार यादव की मौत हो गई है। वहीं, मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। शिवकुमार यादव खेती-बाड़ी का काम कर अपना घर परिवार चलाते थे। वह अपने पीछे चार बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ठनका गिरने से मौत की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।