{"_id":"673c57a2166dc27134072cd4","slug":"nalanda-news-elderly-woman-died-after-falling-from-train-accident-happened-while-returning-with-medicine-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, दवा लेकर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, दवा लेकर लौटते समय हुआ हादसा
Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
सार
Nalanda News: हरनौत रेलवे थाना प्रभारी संजय कुमार पंडित ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद मृतका के परिजन और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा के बिहार शरीफ-बख्तियारपुर रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना हरनौत रेलवे स्टेशन के पास बस्ती रेलवे फाटक पर हुई। जहां श्रमजीवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला ट्रेन से गिर गईं। मृतका की पहचान हरनौत थानाक्षेत्र के बस्ती गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दवा लेने गई थीं बख्तियारपुर
परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी अपनी बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां लेने बख्तियारपुर गई थीं। लौटते वक्त वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। ट्रेन बस्ती फाटक के पास पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। मृतका के बेटे नरेंद्र यादव ने बताया कि मां की तबीयत खराब थी, इसलिए वह दवा लेने बख्तियारपुर गई थीं। वापसी में ट्रेन से गिरकर यह हादसा कैसे हुआ, हमें इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों और रेलवे अधिकारियों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कौशल्या देवी को मृत पाया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस जांच में जुटी
हरनौत रेलवे थाना प्रभारी संजय कुमार पंडित ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन