फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Elderly man killed in Nalanda dustbin dispute

Bihar: नालंदा में डस्टबिन विवाद ने लिया खूनी मोड़, शराब के नशे में पड़ोसी ने ली 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान

Sat, 09 May 2026 10:58 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 10:58 AM IST
सार

Bihar: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र में डस्टबिन रखने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में पहुंचे पड़ोसियों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग रामाधीन प्रसाद पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Nalanda news Elderly man killed in Nalanda dustbin dispute
मृतक बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के नौन्ही गांव में शुक्रवार की देर शाम कूड़ेदान (डस्टबिन) रखने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय धुरी महतो के पुत्र रामाधीन प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डस्टबिन रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद
घटना के संबंध में मृतक के नाती मंदीप कुमार ने बताया कि विवाद की शुरुआत शुक्रवार दिन में डस्टबिन की जगह बदलने को लेकर हुई थी। पड़ोसी उप्पू यादव का आरोप था कि डस्टबिन को उनके स्थान से हटाकर दूसरी तरफ रख दिया गया है, जबकि मृतक के परिजनों का कहना था कि सफाईकर्मियों ने उसे वहां रखा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन


शराब के नशे में हमला, ईंट लगने से मौत
आरोप है कि रात करीब 11 बजे पड़ोसी पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब रामाधीन प्रसाद शोर सुनकर बाहर निकले, तो उन पर ईंट से हमला कर दिया गया। ईंट सिर में लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी की पहली सालगिरह बनी मातम का दिन, दहेज के लिए गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगीर थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के फर्द बयान के आधार पर कुल तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छापेमारी कर इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed