{"_id":"67f78c17223c4b236a0231d6","slug":"nalanda-news-elderly-man-killed-in-firing-in-land-dispute-patna-news-c-1-1-noi1243-2819012-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में बुजुर्ग की मौत, गोली लगने और मारपीट में तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में बुजुर्ग की मौत, गोली लगने और मारपीट में तीन जख्मी
Thu, 10 Apr 2025 04:55 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 04:55 PM IST
सार
अस्थावां थाना क्षेत्र के धोबी बीघा गांव में जमीन विवाद में मारपीट और गोलीबारी हुई है। इसमें मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि इस घटना में तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जख्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले में अस्थावां थाना क्षेत्र के धोबी विगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान (73) वर्षीय छोटेलाल यादव के रूप में हुई है, जिनकी इलाज के दौरान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना में कुल तीन लोग घायल हुए, जिनमें से छोटे लाल यादव के पुत्र श्रवण यादव को गोली लगी है, जबकि दो व्यक्ति मारपीट में घायल हुआ है।
विज्ञापन
मृतक के पोते रोहित कुमार ने बताया कि पिछले चार महीनों से उनका अपने ही गोतिया के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि अस्थावां के सीओ ने विवादित जमीन पर कार्य रोकने का आदेश दिया था। लेकिन दूसरा पक्ष फिर भी खेती कर रहा था। आज जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो थाना जाने की बात हुई इसी बीच शिव बालक यादव का बेटा घर की छत पर चढ़कर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पलायन रोको पदयात्रा में कन्हैया कुमार ने अमित शाह पर बोला हमला, देश के राजे-रजवाड़ों पर कही यह बात
विज्ञापन
सदर डीएसपी नूरुल हक ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विवाद गोतिया छोटे यादव और शिवबालक यादव के बीच था। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जमीन विवाद के कारण हुई मारपीट का मामला है।
यह भी पढ़ें: 'इंडी गठबंधन के नेताओं ने पिछड़ों और वंचितों के साथ विश्वासघात किया, राजद कांग्रेस की बी टीम'