फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Kanhaiya Kumar attacked Amit Shah in migration stop march this about kings and princes of country

Bihar News: पलायन रोको पदयात्रा में कन्हैया कुमार ने अमित शाह पर बोला हमला, देश के राजे-रजवाड़ों पर कही यह बात

Thu, 10 Apr 2025 04:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 04:43 PM IST
सार

Kanhaiya Kumar Statement: पलायन रोको पदयात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर जुबानी हमला बोला। कन्हैया ने देश के राजे-रजवाड़ों पर अपनी बात रखते हुए कहा, बिहार के 14 करोड़ लोग पलायन का दंश झेल रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News Kanhaiya Kumar attacked Amit Shah in migration stop march this about kings and princes of country
प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा गुरुवार को राजधानी पटना पहुंची। कन्हैया कुमार समेत कांग्रेस के अन्य नेता पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के दौरान पटना के अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा किए। इस यात्रा का समापन 11 अप्रैल यानी शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा, बिहार के 14 करोड़ लोग पलायन का दंश झेल रहे हैं। राहुल गांधी के बयान पर कहा, कांग्रेस को जो काम करना चाहिए था, वह काम नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। कांग्रेस पार्टी ने न केवल अंग्रेजों से बल्कि राजा-रजवाड़ों से लड़ाई लड़कर देश को आजादी दिलवाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'इंडी गठबंधन के नेताओं ने पिछड़ों और वंचितों के साथ विश्वासघात किया, राजद कांग्रेस की बी टीम'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह पर कसा तंज

कन्हैया कुमार ने कहा कि अमित शाह को थोड़ा सी भी शर्म है कि अपने बेटे को बीसीसीआई का अध्यक्ष बना दिया। केंद्र सरकार ने 10 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं। वहीं, बिहार सरकार में पौने तीन लाख सरकारी पद खाली हैं। सिर्फ भटकाने के लिए इधर-उधर की बात करते हैं। आतंकवाद पर भाजपा ने आज तक क्या किया? सिर्फ भावनात्मक रूप से लोगों को लुटा जा रहा है। एक डॉक्टर का एक्सीडेंट हुआ तो उसी के अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: तस्वीर देखिए, मारपीट याद कीजिए... कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इसे ऊर्जा और उत्साह बता रहे

तेजस्वी यादव के आमंत्रण पर कन्हैया बोले, हमने किसी को आमंत्रित नहीं किया है। ये लगन नहीं ये संघर्ष है, जिसको आहुति देना है, वो आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed