फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Eighth class student going to coaching kidnapped, miscreants in car committed crime

Bihar News: कोचिंग जा रहे आठवीं के छात्र का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 22 Feb 2025 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Feb 2025 06:03 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने कहा कि छात्र के अपहरण की इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की कई टीमें छात्र की तलाश में जुट गई हैं और गाड़ी की पहचान की जा रही है। जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Nalanda News: Eighth class student going to coaching kidnapped, miscreants in car committed crime
छात्र आदित्यराज अपहरण कांड की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में शनिवार की सुबह दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक नाबालिग छात्र का अपहरण कर लिया। यह घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कोशियावां गांव के पास हुई। जहां 13 वर्षीय आदित्य राज कोचिंग के लिए घर से निकला था और रास्ते में अपराधियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि आदित्य राज तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी दीना मिस्त्री का बेटा है, जो आठवीं कक्षा का छात्र है। वारदात के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
कोचिंग जाते समय हुआ अपहरण
जानकारी के मुताबिक, आदित्य हर दिन की तरह तेल्हाड़ा बाजार स्थित कोचिंग जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए कार सवार बदमाशों ने कसियार के पास उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और जहानाबाद जाने वाली सड़क की ओर भाग निकले। रास्ते में आदित्य गाड़ी के अंदर से मदद के लिए चिल्लाता रहा, जिसे सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने तुरंत आदित्य के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 
अपहरण से सदमे में परिवार
छात्र आदित्य के पिता दीना मिस्त्री मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आदित्य चार भाई-बहनों में से एक है। अपहरण की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही वे किसी विवाद में शामिल रहे हैं। ऐसे में बदमाशों द्वारा उनके बेटे का अपहरण किए जाने की वजह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और नालंदा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। हिलसा एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अपहरण की इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की कई टीमें छात्र की तलाश में जुट गई हैं और गाड़ी की पहचान की जा रही है। जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
 
इलाके में फैली दहशत, लोग सहमे
इस घटना के बाद से तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के स्थानीय लोग दहशत में हैं। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

 
परिजनों ने प्रशासन से अपने बेटे की जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। वे पुलिस पर कार्रवाई तेज करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed