{"_id":"664f46278410f337880566cd","slug":"nalanda-news-due-to-tire-blast-hiwa-rammed-into-scorpio-coming-from-the-front-youth-died-four-injured-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: टायर ब्लास्ट होने से सामने से आ रही स्कॉर्पियो में जा घुसा हाइवा, युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: टायर ब्लास्ट होने से सामने से आ रही स्कॉर्पियो में जा घुसा हाइवा, युवक की मौत, चार घायल
Thu, 23 May 2024 07:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 07:05 PM IST
सार
नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर हाइवा और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रहुई थाना क्षेत्र में सोनसा गांव के पास हाइवा और स्कॉर्पियो में हुई जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिहार शरीफ सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नवादा जिले के बोगली गांव निवासी 38 वर्षीय संतोष केवट के रूप में की गई है। इस हादसे में संतोष की पत्नी सुषमा देवी, उसका पुत्र अमन कुमार, पुत्री संध्या कुमारी एवं स्नेहा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा रहुई की तरफ से बिन्द की ओर जा रही थी। सोनसा गांव के समीप हाइवा का अगला टायर ब्लास्ट हो गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो में जा टकराया, जिसके कारण स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हाइवा भी सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गया। काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। सिर में चोट लगने की वजह से स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हाइवा का टायर ब्लास्ट होने की वजह से यह हादसा हुआ था।