फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Bank employee died in a road accident, an unknown vehicle ran over him and fled from spot

Bihar News: दो बाइक की टक्कर में सड़क पर गिरे बैंक कर्मी को अज्ञात वाहन कुचलकर हुआ फरार, मौके पर ही मौत

Mon, 10 Jun 2024 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

Nalanda News: करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Nalanda News: Bank employee died in a road accident, an unknown vehicle ran over him and fled from spot
मृतक राजीव चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में सोमवार को सड़क हादसे में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। मामला करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चंद्रकुरा मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चलगंज निवासी दिवंगत सत्येंद्र चौधरी के बेटे राजीव चौधरी (32) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजन ने बताया कि हर दिन की तरह राजीव चौधरी अपनी बाइक से पटना के फतुहा स्थित बंधन बैंक में काम के लिए जा रहे थे। इसी बीच हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग के चंद्रकुरा के पास सड़क हादसा हो गया। इस घटना में राजीव चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 


कयास लगाया जा रहा है कि दो बाइक की टक्कर के बाद राजीव चौधरी सड़क की ओर गिर पड़े। इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें कुचल कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां शव को देख चीख पुकार मच गई। चंद्रकुरा मोड़ के पास सड़क का टर्निंग पॉइंट है। जहां अक्सर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहतर न रहने की वजह से हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई है। घटनास्थल से दो बाइक बरामद की गई हैं, एक बाइक बैंक कर्मी की है। वहीं, दूसरी बाइक की पहचान वाहन नंबर प्लेट के आधार पर की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed