फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news A young man died after coming in contact with electricity in Nalanda.

Bihar News: नालंदा में चूहे ने काटा बिजली का तार, नहाते समय युवक को लगा करंट; अस्पताल में मौत

Fri, 05 Dec 2025 12:14 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2025 12:14 PM IST
सार

Bihar: चूहे ने बिजली का तार काट दिया था, जो बाथरूम के दरवाजे के संपर्क में आया था। जिसे छूते ही मनोज तांती झटके से दूर जा गिरे, मनोज तांती की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहरम मच गया। मृतक की दो छोटी-छोटी बच्चियों हैं।

विज्ञापन
Nalanda news A young man died after coming in contact with electricity in Nalanda.
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शुक्रवार की सुबह करंट के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र के मोरा गांव का है। मृतक मोरा गांव के रहने वाले रामदेव तांती के बेटे (40) दीपलाल तांती हैं।
विज्ञापन


घटना के संबंध में गांव घर के भाई नीरज कुमार तांती ने बताया कि दिलीप तांती अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए गए। जहां पूर्व से करंट प्रवाहित तार बाथरूम के दरवाजे में सटा हुआ था। जिसके संपर्क में आने से मनोज तांती आ गए और करंट के झटके से गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया। घर के बच्चों ने आकर बाहर जानकारी दी इसके बाद मनोज तांती को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: देख लो सरकार: नवजात को गोद में, ऑक्सीजन हाथ में! बिहार के इस जिला अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल चूहे ने बिजली का तार काट दिया था जो बाथरूम के दरवाजे के संपर्क में आया था। जिसे छूते ही मनोज तांती झटके से दूर जा गिरे, मनोज तांती की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहरम मच गया। मृतक की दो छोटी-छोटी बच्चियों हैं। वहीं इस मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि करंट से मौत की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed