फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news A woman going to her in-laws' house with her brother died in a road accident

Bihar Accident: नालंदा में सड़क हादसे में महिला की हुई मौत, बाइक सवार टक्कर मारकर फरार; परिजन बेसुध

Sun, 22 Jun 2025 01:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 01:48 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि खुशबू कुमारी अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान मामू भगना के पास पीछे से एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू कुमारी सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Nalanda news A woman going to her in-laws' house with her brother died in a road accident
रोते बिलखते परिजन

विस्तार

विज्ञापन

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मामू भगना के समीप रविवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी राहुल प्रसाद की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतका के भतीजे ने बताया कि खुशबू कुमारी अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान मामू भगना के पास पीछे से एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू कुमारी सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल पास के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, पीपा पुल पर चढ़ा पानी, दर्जनों पंचायतों का संपर्क टूटा

बताया गया है कि खुशबू कुमारी पिछले दो महीने से अपने मायके, नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव में रहकर इलाज करवा रही थीं। रविवार को वह अपने भाई के साथ मायके से ससुराल लौट रही थीं। ससुराल पक्ष के लोग फिलहाल कोलकाता में निवास करते हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चीत्कार और मातम से माहौल गमगीन हो गया। वहीं, इस मामले में ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार बाइक सवार की पहचान करने के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed