फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :bagmati river rises again contact with block katra close pipa bridge

Muzaffarpur News: बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, पीपा पुल पर चढ़ा पानी, दर्जनों पंचायतों का संपर्क टूटा

Sun, 22 Jun 2025 01:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 01:37 PM IST
सार

Bihar: पीपा पुल पर पानी चढ़ने और संपर्क पथ टूटने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि औराई विधानसभा क्षेत्र में आज तक स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :bagmati river rises again contact with block katra close pipa bridge
बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी एक बार फिर से कहर बरपाने लगी है। नदी के जलस्तर में लगातार तेज़ी से वृद्धि हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। कटरा प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली पीपा पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे संपर्क पथ टूट गया है। परिणामस्वरूप क्षेत्र की करीब 18 पंचायतों का जिला और प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है।

अब स्थानीय लोगों को बेनीवाद के रास्ते से होकर जिला मुख्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि, जलस्तर में कमी आने के बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बागमती के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से प्रखंड क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे पहले अतरार घाट पर बना चचरी पुल भी ध्वस्त हो चुका है। अब पीपा पुल के दोनों छोर पर तेज़ी से पानी बह रहा है। हालांकि प्रशासनिक कर्मी पुल की मरम्मत में लगातार जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में अंधाधुंध फायरिंग का मामला, युवक को गोली मारकर किया जख्मी; एक अन्य घायल

पीपा पुल पर पानी चढ़ने और संपर्क पथ टूटने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि औराई विधानसभा क्षेत्र में आज तक स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। हर चुनाव में नेता पुल बनाने का वादा करते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलना अब उनकी नियति बन गई है। वे कहते हैं कि अब तो हम इस विभीषिका के आदि हो चुके हैं। हर साल त्राहिमाम करते हैं लेकिन सरकार और प्रशासन की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, समाधान नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed