फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda News: Woman dies in collision with a truck, husband seriously injured; youth dies in another accident

Bihar Road Accidents: हाईवा गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर घायल; दूसरे हादसे में युवक की मौत

Mon, 28 Apr 2025 03:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

Nalanda News: नालंदा में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन के कुचलने से युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन
Nalanda News: Woman dies in collision with a truck, husband seriously injured; youth dies in another accident
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास हुआ। मृतका की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार की पत्नी संजू कुमारी (42) के रूप में हुई है। अनिल कुमार एक निजी कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:तेज रफ्तार कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए दुकान में घुसा, मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ; अफरातफरी का माहौल
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि संजू कुमारी और उनके पति स्कूटी से पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव में एक मातमपुर्सी में शामिल होने जा रहे थे। जहां संजू कुमारी की देवरानी के पिता और पूर्व उपमुखिया शिवन्दन प्रसाद का निधन हुआ था। लेकिन सकरौल गांव के पास अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अनिल कुमार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल अज्ञात वाहन व उसके चालक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।
 
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
नालंदा जिले में ही एक और सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रविवार देर शाम नूरसराय थाना क्षेत्र के डीपीएस स्कूल के पास हुई। मृतक की पहचान मोहम्मद अरशद (19) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक मोहम्मद राजा (20) का इलाज एक निजी क्लीनिक में जारी है।




यह भी पढ़ें- Love Affair:दुल्हन को पिस्तौल के बल पर अगवा कर ले गए बाइक सवार, मां ने दर्ज कराई Fir; दूल्हे ने कह दी यह बात
 
परिजनों के अनुसार दोनों युवक एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करते थे। वे चंडी से काम खत्म कर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मोहम्मद अरशद को गंभीर अवस्था में पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed