फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nalanda lakharawan village 2 year old bittu kumar lado dies after bicycle hit grandfather attack

Bihar: नालंदा में 2 साल के मासूम की मौत, साइकिल टक्कर के बाद दादा-पोते पर हमला, परिजन ने थाने का किया घेराव

Wed, 10 Sep 2025 10:26 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 10:26 AM IST
सार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में 2 साल के मासूम बिट्टू कुमार उर्फ लाडो की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को हुआ था, जब बिट्टू अपने दादा रामचंद्र महतो के साथ किराना सामान लेने जा रहा था और गांव के ही अखिलेश कुमार ने साइकिल से जानबूझकर उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
nalanda lakharawan village 2 year old bittu kumar lado dies after bicycle hit grandfather attack
थाने में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में 2 साल के मासूम बिट्टू कुमार उर्फ लाडो की मौत के बाद परिजनों ने थाना का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता शशि भूषण कुमार का कहना है कि घटना 16 अगस्त को हुई थी, जब बिट्टू अपने दादा रामचंद्र महतो के साथ किराना सामान लेने जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उसी दौरान गांव के ही अखिलेश कुमार ने साइकिल से जानबूझकर बच्चे को टक्कर मार दी। गुस्साए दादा ने अखिलेश को थप्पड़ मारा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। अखिलेश के सहयोगियों ने दादा-पोते पर हमला किया और बच्चे को जमीन पर पटक दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में डंडारी सीओ को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी से पहले वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान बिट्टू कुमार की 25 दिन बाद बुधवार को मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन बच्चें का शव लेकर दीपनगर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दादा रामचंद्र महतो की मानसिक स्थिति भी इस घटना से खराब हो गई है। लखरावां गांव में पिछले एक महीने से तनाव का माहौल बना हुआ है। 24 अगस्त को गांव के ही विनोद प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार की फांसी से मौत के बाद भी गांव में झगड़ा और हंगामा हुआ था। इस विवाद में दो लोग जेल गए थे जबकि कई बेकसूर हैं। इस मामले में दादा-पोते पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

दीपनगर थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि पहले साइकिल से धक्का मारने का आवेदन भी दिया गया था। बच्चें की मौत के बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले को समझाने-बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed