Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nalanda-hilsa-newlywed-woman-suspicious-death-dowry-murder-allegation

बिहार: नालंदा में 20 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पांच महीने के बच्चे को छोड़ फरार हुआ ससुराल पक्ष

Wed, 18 Nov 2026 04:51 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 04:51 PM IST
सार

नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता तनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।

 

विज्ञापन
nalanda-hilsa-newlywed-woman-suspicious-death-dowry-murder-allegation
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के होरील बीघा गांव में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी तनु कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, उसके नाम पर स्वयं सहायता समूह से लोन लेने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल परिवार के सभी सदस्य पांच महीने के मासूम बच्चे को घर पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
मृतका तनु कुमारी का मायका नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के परथु गांव में है। उसके पिता का नाम महादेव बिंद है। परिजनों के अनुसार, 5 अप्रैल 2025 को तनु की शादी होरील बीघा गांव निवासी नीतीश कुमार से हुई थी। दोनों का पांच महीने का एक बेटा है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य दहेज में पैसों की मांग को लेकर तनु को प्रताड़ित करते थे। उस पर मायके से पैसे मंगवाने का दबाव बनाया जाता था।

विज्ञापन

रात डेढ़ बजे ससुर ने फोन कर दी फांसी लगाने की सूचना
मृतका के मामा लक्ष्मण कुमार ने बताया कि रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच तनु के ससुर ने फोन कर सूचना दी कि उसने फांसी लगा ली है। जब मायके वालों ने घटना का कारण पूछा तो ससुर ने बताया कि रात में सभी ने ठीक से खाना खाया था और पति-पत्नी एक ही कमरे में थे। बाद में तनु को फंदे से लटका हुआ देखा गया। सूचना मिलने के बाद मायके वाले आनन-फानन में होरील बीघा पहुंचे। वहां तनु का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। आरोप है कि तब तक ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे। घर में केवल पांच महीने का मासूम बच्चा मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे

गले पर निशान, समूह से लोन लेने का भी आरोप
मृतका के मामा लक्ष्मण कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि तनु के गले पर स्पष्ट निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार मायके से पैसे मंगवाने का दबाव बनाते थे। मामा के मुताबिक, ससुराल वालों ने तनु के नाम पर स्वयं सहायता समूह से एक-दो लोन भी लिए थे। आरोप है कि लोन की रकम उन्होंने खुद रख ली थी। मायके वालों ने इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर तनु की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नवविवाहिता की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, जबकि मायके पक्ष के लोग इसे दहेज हत्या बता रहे हैं। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। मौके पर विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed