फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Dead body of elderly woman found in suspicious condition in house, daughter-in-law accused of murder

Bihar News : रात में बहू से झंझट, सुबह घर में मरी मिली सास; बेटा नहीं था घर में, समधी-बहू पर लगा मर्डर का आरोप

Wed, 10 Jan 2024 03:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

Bihar Hindi News: नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि विमला शर्मा की बहू रूबी देवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Nalanda: Dead body of elderly woman found in suspicious condition in house, daughter-in-law accused of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में एक बुजुर्ग महिला की बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को घर से बरामद किया है। मामला बिहार थाना क्षेत्र के मुरार गांव का है। मृतका की पहचान कामता शर्मा की पत्नी विमला शर्मा (59) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आस-पड़ोस के लोगों ने डायल 112 की पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 की पुलिस नगर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई।

विज्ञापन

 
पड़ोस की रहने वाली किरण देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम सास और बहु के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उनके पास विमला शर्मा पहुंची थीं। समझा-बुझाकर उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। सुबह घर से एक बच्ची आई और उसने बताया कि उसकी नानी कुछ बोल नहीं रही हैं। इसके बाद वह महिला के घर गई। जहां कोई हरकत होती न देख आस-पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

 
किरण देवी ने बताया कि आसपास वाले जब भी झगड़े का विरोध करते थे तो उन लोगों से रूबी देवी उलझ जाती थी। विमला शर्मा के पति सरकारी मुलाजिम थे। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी को पेंशन मिलती थी। उसके भी आधे पैसे लाकर घर में देती थी। इसके बावजूद बहू हमेशा खाने-पीने को लेकर झगड़ा किया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
घटना के वक्त विमला शर्मा का बेटा पिंकू कुमार गैस भरवाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि उसी वक्त विमला शर्मा की बहू और समधी ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर गला दवा कर उसकी हत्या दी। घर में विमला शर्मा का नाती और नातिन भी रहते थे, जिन्हें अलग कमरे में घटना के वक्त बंद कर दिया गया था।
 
हैरानी की बात है कि विमला शर्मा का बेटा पिंकू कुमार पिछले 15 सालों से बोल नहीं पा रहा था। अचानक इस हादसे के बाद वह बोलने लगा है। जब वह सुबह गैस डलवाने के लिए बाजार गया। आरोप है कि उसी वक्त उसके ससुर और पत्नी ने मिलकर उसकी मां की गला दवा कर हत्या कर दी। 15 हजार रुपये को लेकर हमेशा विवाद होते रहता था, जो पैसे उसकी मां को पेंशन के रूप में मिलते थे।

 
नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि विमला शर्मा की बहू रूबी देवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आस-पड़ोस के लोग मृतका की बहू और उसके पिता पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed