फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda Crime: Young man brutally beaten to death, sister-in-law's lover accused of murder

Bihar Crime: युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, भाभी के प्रेमी पर हत्या का आरोप; जानें मामला

Sat, 22 Feb 2025 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Feb 2025 06:57 PM IST
सार

Nalanda Crime: पुलिस ने बताया कि पहले सूचना मिली कि एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान मिले, जिससे यह साफ हुआ कि यह एक हत्या है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda Crime: Young man brutally beaten to death, sister-in-law's lover accused of murder
मृतक राकेश चौहान (फाइल फोटो), शव लेने मोर्चरी पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शुक्रवार की रात 30 वर्षीय युवक राकेश चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान घोरहरी निवासी रुदल चौहान के पुत्र राकेश चौहान के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या उसकी भाभी के प्रेमी लल्लू यादव और उसके सहयोगियों ने की। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
‘भाभी के प्रेम संबंध के कारण हुई हत्या’
मृतक के भाई संजीत कुमार ने बताया कि गांव के लल्लू यादव का उसकी मंझली भाभी से प्रेम संबंध था। दो महीने पहले लल्लू यादव ने भाभी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसके बाद दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ। इस विवाद से भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार, इस झगड़े के बाद लल्लू यादव और उसके साथियों ने देख लेने की धमकी दी थी। इसी वजह से संजीत अपने भाइयों के साथ हरनौत में किराए के मकान में रहने लगा था। संजीत का कहना है कि लल्लू का बड़ा भाई बिरजू, राकेश को पंखा लाने के बहाने गांव ले गया और वहां बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के गले पर निशान और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात में सड़क किनारे मिला शव
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि बहादुरपुर गांव के रास्ते में एक शव पड़ा हुआ है। जब परिजन वहां पहुंचे, तो उन्होंने राकेश चौहान की पहचान की और हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया।
 
मजदूर माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक राकेश चौहान के माता-पिता त्रिपुरा में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। बेटे की हत्या की खबर सुनते ही वे गांव लौटने के लिए निकल चुके हैं। राकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनके भविष्य पर अब संकट खड़ा हो गया है।

 
चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान मिले, जिससे यह साफ हुआ कि यह एक हत्या है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed