{"_id":"65c0d721fad7ae0107030c3c","slug":"nalanda-auto-went-out-of-control-while-trying-to-save-bike-one-died-two-people-injured-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ससुर के श्राद्ध कर्म से लौट रहे दामाद की मौत; बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ऑटो, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ससुर के श्राद्ध कर्म से लौट रहे दामाद की मौत; बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ऑटो, दो घायल
Mon, 05 Feb 2024 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:10 PM IST
सार
Bihar Road Accident: बिंद थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में सोमवार को ऑटो के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार जख्मी हो गए। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्द-सकसोहरा मुख्य मार्ग के मदनचक गांव के पास का है। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव निवासी नागो राम के बेटे पप्पू राम (48) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पप्पू राम अपने ससुर दिवंगत लखन राम के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद वह ऑटो लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच मदनचक गांव के पास सामने से एक मोटरसाइकिल आ रही थी, जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट के गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में मौके पर ही पप्पू राम की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार बिन्दा राम और संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बिन्द पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बिंद थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन