फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: A teenager raped a three and a half year old girl, clash between family of victim and accused

Bihar News: नालंदा में एक किशोर ने साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पीड़िता और आरोपी के परिजनों में झड़प

Sat, 11 May 2024 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 May 2024 02:42 PM IST
सार

Bihar Crime: हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बच्ची की मां द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Nalanda: A teenager raped a three and a half year old girl, clash between family of victim and accused
पुलिस आरोपी किशोर से कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। जहां गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसला कर अपने साथ पास की झोपड़ी में ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। जब बच्ची-चीखने चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग जुटे। वहीं, मौका पाकर किशोर घटनास्थल से फरार हो गया। उसके बाद दर्द से कराह रही बच्ची को परिजनों द्वारा इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इधर, इस घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजन और किशोर के घर वालों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में आरोपी किशोर की मां भी जख्मी हो गई। उसे घायलावस्था में इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गांव का किशोर अन्य बच्चों के साथ शाम के वक्त खेल रहा था। वहीं, बच्ची भी अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच किशोर उसे अपने साथ लेकर घर के पास ही एक झोपड़ी में चला गया।
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलने के बाद हिलसा डीएसपी सुमित कुमार और हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार अस्पताल पहुंच मामले की जांच में जुट गए। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बच्ची की मां द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, किशोर को पकड़ लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed