फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   mokama neeraj kumar jdu mlc nitish kumar development governance bihar politics

बिहार: 'डर और बाहुबल की छवि से विकास तक', नीरज कुमार बोले- मोकामा की पहचान हमने बदली, आगे भी बदलेंगे

Wed, 14 Oct 2026 08:09 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना / पालीगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना / पालीगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 14 Oct 2026 08:09 AM IST
सार

जदयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने मोकामा की पुरानी छवि बदलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि पहले डर, भय और बाहुबल के लिए चर्चा में रहने वाले मोकामा को अब सुशासन, कानून के राज और विकास से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
mokama neeraj kumar jdu mlc nitish kumar development governance bihar politics
जदयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने मोकामा की पुरानी छवि को बदलने का काम किया है। एक समय मोकामा की चर्चा डर, भय और बाहुबल के संदर्भ में होती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे सुशासन, कानून के राज और बुनियादी विकास से जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मोकामा की पहचान हमने बदली है और आगे भी इसे बेहतर बनाने के लिए काम करते रहेंगे।

विज्ञापन

डर और भय की छवि से विकास की ओर बढ़ा मोकामा: नीरज कुमार

नीरज कुमार ने कहा कि मोकामा की पहचान पहले क्या थी और आज यह किस स्थिति में है, यह किसी से छिपा नहीं है। एक दौर था, जब क्षेत्र की चर्चा डर, भय और बाहुबल के साये में होती थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनकी सरकार ने उस छवि को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोकामा को अपराध और भय के साये से निकालकर सुशासन, कानून के राज और बुनियादी विकास से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का जो ढांचा तैयार किया गया है, वही मोकामा की नई पहचान है। नीरज कुमार ने यह भी कहा कि जो लोग पुरानी व्यवस्था और पुरानी छवि को वापस लाना चाहते हैं, उन्हें जनता अच्छी तरह पहचानती है।

विज्ञापन

विकास और सुशासन के नाम पर काम करती है जदयू

जदयू एमएलसी ने कहा कि उनकी पार्टी की नीति और नीयत स्पष्ट है। पार्टी विकास और सुशासन के मुद्दे पर काम करती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यक्ति से बड़ा संगठन और सिद्धांत होता है। मोकामा की जनता जागरूक है और वह समझती है कि क्षेत्र का मान-सम्मान बनाए रखने तथा प्रगति सुनिश्चित करने के लिए किस तरह की नीतियां जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोकामा में अमन-चैन और तरक्की जारी रखने का भरोसा

नीरज कुमार ने मीडिया के माध्यम से मोकामा की जनता को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में अमन-चैन और तरक्की की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोकामा विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ेगा और इसकी गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


उन्होंने दोहराया कि मोकामा की पहचान बदलने की दिशा में किए गए प्रयासों को आगे भी जारी रखा जाएगा और क्षेत्र में विकास, सुशासन तथा कानून के राज को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed