फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Micro plastic particles found in the fields of Bihar Risk of many serious diseases including cancer in humans

Micro Plastic: बिहार के खेतों में मिले माइक्रो प्लास्टिक के कण, इंसानों में कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा

Thu, 14 Jul 2022 05:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Jul 2022 05:33 AM IST
सार

माइक्रो प्लास्टिक 5 मिलीमीटर से कम व्यास का प्लास्टिक है, जो हमें खुली आंखों से नहीं दिखता। माइक्रो प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा स्रोत बन गया है।

विज्ञापन
Micro plastic particles found in the fields of Bihar Risk of many serious diseases including cancer in humans
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के दो जिलों में खेतों और फसलों में माइक्रो प्लास्टिक की मौजूदगी मिली है, जिससे इंसान में कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष अशोक कुमार घोष के मुताबिक, हाल के अध्ययनों से बिहार के भागलपुर और बक्सर में खेतों, फसलों में माइक्रो प्लास्टिक की उपस्थिति का पता चला है, जो हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जल्द ही इन दोनों जिलों में कृषि भूमि में माइक्रो प्लास्टिक की उपस्थिति का आकलन करने के लिए एक अध्ययन किया जाएगा। घोष ने बताया, माइक्रो प्लास्टिक 5 मिलीमीटर से कम व्यास का प्लास्टिक है, जो हमें खुली आंखों से नहीं दिखता। माइक्रो प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा स्रोत बन गया है। पानी बोतल, दूध, फल व  सब्जियों के जरिए मनुष्यों के संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन


चीन ने बनाई ऐसी मछली, जो खा जाएगी माइक्रो प्लास्टिक
चीनी वैज्ञानिकों ने माइक्रो प्लास्टिक खाने वाली एक मछली बनाई है। यह चावल के दाने से बहुत छोटे प्लास्टिक के टुकड़े खाने में सक्षम है। इसे समुद्र की सफाई के लिहाज से बनाया है। काले रंग की यह रोबोटिक मछली एक लाइट की मदद से काम करती है। इसके जरिए वह अपने पंख फड़फड़ा सकती है और शरीर को हिला डुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिचुआन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता वांग युयान ने बताया, ये रोबोट मछली एक दिन दुनिया भर के समुद्र से माइक्रो प्लास्टिक के कचरे को साफ कर देगी। यह छूने में एकदम नाजुक और 1.3 सेंटीमीटर (0.5 इंच) तक लंबी है। वांग के मुताबिक, अगर इन्हें गलती से पानी में मौजूद दूसरी मछलियां खा लेती हैं, तब भी असली मछलियों को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed