फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   maner police station firing three criminals arrested country made pistol live cartridge bihar

Bihar : थाने के गेट पर फायरिंग, पटना में 11 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Sun, 23 Aug 2026 09:36 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

मनेर थाने के गेट के पास फायरिंग कर पुलिस को चुनौती देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों में से एक ने थाने के गेट के पास गोली चलाई और तीनों दानापुर की ओर भाग गए।

विज्ञापन
maner police station firing three criminals arrested country made pistol live cartridge bihar
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेर थाने के गेट के पास फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने घटना के करीब आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों में से एक ने थाने के गेट के पास गोली चला दी और तीनों दानापुर की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें छितनावां-खगौल रोड पर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

थाने के गेट के पास अचानक चली गोली

दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मनेर थाने के गेट के पास पहुंचे। इसी दौरान उनमें से एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद तीनों बदमाश बाइक से दानापुर की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

11 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस करीब 11 किलोमीटर तक उनका पीछा करती रही। इसके बाद तीनों को छितनावां-खगौल रोड पर घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनेर के रामनगर निवासी प्रवीण श्रीवास्तव के बेटे गौतम कुमार, दानापुर गोला रोड निवासी मुकेश कुमार साव के बेटे गोविंद कुमार और अनिल सिंह के बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान फायरिंग के पीछे की वजह और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

दहशत फैलाने के लिए फायरिंग का शक

एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग की थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने थाने के गेट के पास ही फायरिंग क्यों की और इसके पीछे कोई खास वजह या साजिश थी या नहीं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और गिरफ्तार तीनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed