फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   maner medical shopkeeper molestation complaint filed against manoj kumar police investigation continues

Bihar News: किशोरी से मेडिकल दुकानदार ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की परिवार वालों के साथ मारपीट

Fri, 10 Oct 2025 01:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 01:06 PM IST
सार

मनेर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ मेडिकल दुकानदार ने दुकान में बुलाकर छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध करते हुए किसी तरह घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
maner medical shopkeeper molestation complaint filed against manoj kumar police investigation continues
मनेर थाने में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ मेडिकल दवा दुकानदार द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी दुकानदार ने छात्रा के परिवार वालों के साथ मारपीट की और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना को लेकर पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा हर रोज की तरह मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी। इस दौरान बाजार में स्थित एक मेडिकल दवा दुकानदार ने छात्रा को अपने दुकान पर बुलाया। छात्रा जैसे ही दुकान पर पहुंची, दुकानदार ने उसे बहलाने-फुसलाने के बाद अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी दुकानदार ने छात्रा से रात में अकेले घर पर आने की बात भी कही। छात्रा ने विरोध किया और किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद छात्रा के परिजन मेडिकल दुकानदार के घर पहुंचे और घटना की शिकायत की। इस पर दुकानदार और उसके परिवार वाले आगबबूला हो गए और उन्होंने छात्रा के परिवार वालों के साथ मारपीट करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दाखिल-खारिज के नाम पर घूसखोरी का मामलास, निगरानी विभाग ने डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा

घटना के बाद पीड़ित छात्रा अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और अपने ही गांव के मेडिकल दुकानदार मनोज कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मनेर पुलिस ने बताया कि मेडिकल दुकानदार मनोज कुमार के खिलाफ छात्रा की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed