फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Case of bribery in the name of mutation Vigilance Department caught the data operator red-handed

Bihar News: दाखिल-खारिज के नाम पर घूसखोरी का मामला, निगरानी विभाग ने डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 09 Oct 2025 10:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Oct 2025 10:42 PM IST
सार

Bihar News: गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम सतीश कुमार को पूछताछ के लिए पटना ले गई है। डाटा ऑपरेटर की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, वहीं आम लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट और खुश नजर आए।

विज्ञापन
Bihar News: Case of bribery in the name of mutation Vigilance Department caught the data operator red-handed
निगरानी विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है, लेकिन घूसखोरी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंचल कार्यालय का है, जहां दाखिल-खारिज के नाम पर तीन हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने डाटा ऑपरेटर सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, काको प्रखंड में कार्यरत डाटा ऑपरेटर सतीश कुमार ने जमीन के दाखिल-खारिज के बदले कुल 15 हजार रुपये की मांग की थी। बुधवार को तीन हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए उसे निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय से ही दबोच लिया।

विज्ञापन

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि खालिसपुर निवासी नीतीश कुमार ने निगरानी विभाग को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि जमीन के दाखिल-खारिज के लिए डाटा ऑपरेटर द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सतीश कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: दुर्गावती बाजार में आचार संहिता उल्लंघन का मामला, राजद जिला अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

शिकायतकर्ता नीतीश कुमार ने बताया कि डाटा ऑपरेटर फरवरी माह से ही मुझे जमीन के दाखिल-खारिज के लिए लगातार परेशान कर रहा था। कई बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद मैंने निगरानी विभाग में शिकायत की। आज पहली किस्त देने के दौरान ही टीम ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम सतीश कुमार को पूछताछ के लिए पटना ले गई है। डाटा ऑपरेटर की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, वहीं आम लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट और खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed