Bihar: हाथीदह जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन में चढ़ते समय युवक पहिए के नीचे फंसा, बेगूसराय के युवक की गई जान
Bihar: हाथीदह जंक्शन पर टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बेगूसराय के युवक सरविंद सहनी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत हाथीदह जंक्शन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और पहिए के पास फंस जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यह दुर्घटना हुई। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण युवक संतुलन खो बैठा और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जीआरपी हाथीदह की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बेगूसराय का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफरा गांव निवासी 30 वर्षीय सरविंद सहनी के रूप में हुई है। वह जगदीश सहनी का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सरविंद सहनी अपने एक साथी के साथ काम के सिलसिले में बेंगलुरु जा रहा था। वह ठेकेदारी का काम करता था और अक्सर रोजगार के लिए बाहर जाता रहता था।
ट्रेन में थी भारी भीड़
मृतक के साथ मौजूद उसके साथी ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी। हाथीदह स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक सरविंद का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे चला गया।
ये भी पढ़ें: जमालपुर में शतरंज की तरह उलझा मर्डर केस, पुलिस की 6 घंटे की चाल से गिरफ्त में आई ‘लेडी विलेन’
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मृतक के भाई सुधीर सहनी ने बताया कि सरविंद परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना की पुष्टि करते हुए जीआरपी के सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.