{"_id":"6a0af3227846c695100a55de","slug":"malamas-fair-nalanda-news-policemen-in-nalanda-left-their-duty-and-got-busy-watching-theatre-patna-news-c-1-1-noi1243-4295601-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भगवान भरोसे मेले की सुरक्षा! ड्यूटी छोड़ थिएटर में डांस देखते दिखे पुलिसकर्मी; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भगवान भरोसे मेले की सुरक्षा! ड्यूटी छोड़ थिएटर में डांस देखते दिखे पुलिसकर्मी; मचा हड़कंप
Mon, 18 May 2026 05:05 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:05 PM IST
सार
राजगीर मलमास मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी थिएटर में बार-बालाओं का डांस देखते और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। मीडिया कैमरा देखते ही पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
ड्यूटी छोड़ थिएटर में डांस देखते दिखे पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजगीर मलमास मेला के पहले ही दिन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़ थिएटर में बार-बालाओं का डांस देखते कैमरे में कैद हुए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सुरक्षा छोड़ थिएटर में पहुंचे पुलिसकर्मी
राजगीर में रविवार से एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक मलमास मेले की शुरुआत हुई है। मेले का उद्घाटन सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के लिए 3000 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का दावा किया था। इसी बीच सोमवार देर रात मेले में लगे ‘शोभा सम्राट थिएटर’ का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी थिएटर के अंदर वीआईपी सीटों पर बैठे नजर आए। उस दौरान मंच पर बार-बालाएं डांस कर रही थीं और पुलिसकर्मी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई दिए।
मीडिया का कैमरा देखते ही भाग निकले
बताया जा रहा है कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मीडियाकर्मियों की नजर जब थिएटर में मौजूद पुलिसकर्मियों पर पड़ी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। कैमरा देखते ही कई पुलिसकर्मी चेहरा छिपाते हुए थिएटर से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : 'भाई के टुकड़े किए, भाभी ने देखा तो उन्हें और दो बच्चों को भी काटा'- चार मर्डर करने वाले ने खोला राज
श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल
मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों के इस रवैये पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि मेले में हर साल भारी भीड़ उमड़ती है, जहां जेबकतरों और असामाजिक तत्वों के सक्रिय रहने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षा में तैनात जवानों का ड्यूटी छोड़ मनोरंजन में व्यस्त होना गंभीर लापरवाही है।
डीएसपी बोले- जांच कराई जाएगी
मामले को लेकर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस वीडियो या घटना की जानकारी नहीं है। हालांकि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।